फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का आरोप- हत्या को हादसे का रूप देकर मामले को दबाया, पुलिस बोली- दोबारा जांच कर होगी कार्रवाई

बेटे की मौत के मामले में एक साल बाद भी इंसाफ न मिलने से परेशान एक बुजुर्ग महिला ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पठानकोट के बाहर सड़क पर अकेले ही धरना लगा दिया। गांव माजरा निवासी बलविंदर कौर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह पिछले एक साल से इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन उनके बेटे की मौत के मामले में अब तक सही जांच नहीं हो पाई है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या को हादसे का रूप दे दिया गया, जबकि वह लगातार पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और संदिग्धों से पूछताछ करने की मांग कर रही हैं। पीड़ित बलविंदर कौर के मुताबिक करीब एक साल पहले उनके बेटे का शव पंजाब और जेएंडके बॉर्डर कीड़ियां क्षेत्र में मिला था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले युवक, जो कथित तौर पर नशा तस्करी में भी संलिप्त है, ने उनके बेटे की हत्या करवाई है। महिला का कहना है कि वह कई बार पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे चुकी हैं और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ करने की मांग भी कर चुकी हैं। इसके बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। थाना तारागढ़ के चक्कर काटकर परेशान हुई महिला पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या करने वाले आरोपी उन्हें यह धमकियां भी देते हैं कि अभी तो तुम्हारा एक बेटा मारा है और दूसरे को भी मार देंगे। वह पिछले एक साल से थाना तारागढ़ के चक्कर काट रही हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बुधवार को वह अपनी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और एसएसपी से बातचीत करने का प्रयास किया। हालांकि, एसएसपी के कार्यालय में मौजूद न होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। महिला ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद किसी अधिकारी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। उल्टा, सड़क पर धरना देने के कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की चेतावनी दी गई। महिला का कहना है कि वह किसी शौक के चलते सड़क पर बैठने को मजबूर नहीं हुई हैं, बल्कि बेटे की मौत के मामले में न्याय न मिलने और लगातार पुलिस के चक्कर काटने से परेशान होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। धरने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। शिकायत दोबारा दर्ज, जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी इस मामले में एसपी विशाल दीप ने कहा कि मामला काफी पुराना है। बुजुर्ग महिला की शिकायत दोबारा दर्ज की गई है। मामले में फिर से कार्रवाई की जाएगी और जांच के दौरान जो भी व्यक्ति आरोपी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें