फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू, मोगा में तैयारियां पूरी

Ankesh Kumar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:58 PM IST

पंजाब में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मोगा जिले में भी इसको लेकर जिला प्रशासन और खरीद एजेंसियों ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, इस बार मौसम की खराबी के चलते मोगा की अनाज मंडियों में गेहूं की आमद 10 से 15 अप्रैल के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बावजूद प्रशासन ने पहले ही सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित कर लिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंडियों में वारदाना (बोरी) की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। मोगा जिले में कुल 121 मंडियां हैं, जिनकी सफाई के लिए टेंडर भी पास कर दिए गए हैं, ताकि किसान अपनी फसल लेकर आएं उससे पहले मंडियां पूरी तरह साफ-सुथरी हों। हालांकि, अभी तक कई मंडियों में सफाई का काम शुरू नहीं हुआ है, जिस पर प्रशासन को जल्द ध्यान देने की जरूरत है। जानकारी देते हुए सुखविंदर सिंह गिल (DFSC), मोगा ने बताया कि साल 2025 में मोगा की मंडियों में 7 लाख 17 हजार मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और इस बार भी लगभग इतनी ही आमद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के बाद बोरियों की आवश्यकता होती है, जिसके तहत करीब 28,700 बोरियों की जरूरत है। इनमें से लगभग 27,700 बोरियां पहले ही पहुंच चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मोगा जिले में कुल 121 मंडियां हैं और उनकी सफाई के लिए टेंडर भी पास कर दिया गया है, ताकि किसानों को अपनी फसल मंडी में लाने में किसी तरह की परेशानी न हो। जिला प्रशासन और सभी खरीद एजेंसियों की ओर से खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें