फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में नशे पर हंगामा, कैप्सूलों सहित युवक पकड़ा

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के दौरान वीरवार को फरीदकोट में नशे को लेकर हंगामा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बस स्टैंड के पास कथित तौर पर नशीले कैप्सूल बेच रहे एक युवक को पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले करने के दौरान विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, पंजाब बंद के समर्थन में धरने के दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि बस स्टैंड के नजदीक एक युवक नशीले कैप्सूल बेच रहा है। सूचना मिलने पर प्रदर्शनकारी मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी युवक को साथ लेकर शहर में मार्च निकालने लगे। जब प्रदर्शनकारी थाना सिटी के पास पहुंचे तो थाना प्रभारी राजवंत सिंह युवक को थाने ले जाने लगे। इस पर प्रदर्शनकारियों ने आपत्ति जताई और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। देखते ही देखते मामला गरमा गया। स्थिति को देखते हुए एसपी जसप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंची, जहां एसपी ने मामले की जांच कर युवक के साथ-साथ कथित सप्लायरों और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें