फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी के लिए 50 लाख रुपये मांगने और घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो अवैध पिस्तौल बरामद

कपूरथला पुलिस ने रंगदारी मांगने और रकम न मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक के घर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देसी .30 बोर पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेता निवासी भीम कदीम, कपूरथला और मनदीप सिंह उर्फ गोली निवासी चक्क कोटला के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुरचेत सिंह मोटरसाइकिल चला रहा था, जबकि मनदीप सिंह ने कथित तौर पर फायरिंग की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसएसपी गौरव तूरा ने एसपी (इन्वेस्टिगेशन) हरविंदर सिंह गिल और एएसपी धीरेंद्र वर्मा की मौजूदगी में बताया कि 23 अक्टूबर को मेडिकल स्टोर डडविंडी के गांव मोठांवाल निवासी मालिक को विदेशी व्हाट्सएप नंबर से 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की गई थी। मांग पूरी नहीं होने पर अज्ञात व्यक्तियों ने उसे डराने के लिए गांव मोठांवाला स्थित उसके घर पर फायरिंग कर दी थी। इस संबंध में 28 अक्टूबर 2026 को थाना सुल्तानपुर लोधी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 308(4), 125 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसएसपी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए सीआईए कपूरथला और सुल्तानपुर लोधी पुलिस की विशेष टीमें गठित की गई थीं। सीआईए इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार, टेक्निकल सेल इंचार्ज एएसआई चरणजीत सिंह और एसएचओ दविंदर पाल की निगरानी में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *विदेश में बैठे आरोपी के कहने पर दिया वारदात को अंजाम* पुलिस जांच में सामने आया कि मनदीप सिंह उर्फ गोली ने कथित तौर पर पहले मेडिकल स्टोर संचालक की रेकी की और उसके बारे में जानकारी जुटाकर विदेश में रह रहे यादविंदर सिंह उर्फ यादा पुत्र जैकर सिंह निवासी चंबा कलां, थाना चोहला साहिब, जिला तरनतारन को दी थी। पुलिस के मुताबिक, यादविंदर सिंह ने ही मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके निर्देश पर गुरचेत सिंह उर्फ चेता और मनदीप सिंह उर्फ गोली ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर पर फायरिंग की थी। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान मामले में और अहम खुलासे होने तथा अन्य बरामदगी की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें