फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में घर में सोता रह गया परिवार, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

थाना भुलत्थ के अधीन गांव तलवंडी पुरदल में रात के समय चोरों ने एक घर को निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरी की वारदात के दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर ही सो रहे थे, लेकिन उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरबचन सिंह ने बताया कि सुबह उनकी माता अमरजीत कौर ने घर में अलमारियां खुली हुई देखीं। इसके बाद परिवार ने जांच की तो सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर घर से करीब 10 तोले सोना, 1500 अमेरिकी डॉलर और 30 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। परिजनों ने घटना की सूचना थाना भुलत्थ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी। थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें