फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में जालंधर एसटीएफ की टीम ने एक युवक को किया काबू

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Jan 2026 09:32 PM IST

फगवाड़ा के सतनामपुरा क्षेत्र में जालंधर की एसटीएफ की टीम ने शक के आधार पर काले रंग की एक्टिवा पर सवार एक युवक को हिरासत में लिया है। युवक की पहचान मंजोत सिंह उर्फ मौंटी पुत्र मक्खन सिंह निवासी फिलौर के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि हिरासत में लिए गए आरोपी युवक के पास से एक पिस्टल मिली है। लेकिन पुलिस ये जानकारी नहीं दे रही कि पिस्टल असली है या नकली। आईओ परमिंदर सिंह के अनुसार पिस्टल में कोई राऊंड नहीं है। पुलिस को आरोपी के पास भारी मात्रा में कोई नशीली वस्तु होने का भी शक है लेकिन आरोपी ने पुलिस को यह कह कर तलाशी देने से मना कर दिया कि वह तलाशी केवल गजटिड अधिकारी को ही देगा। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चिट्टा भी बरामद किया है जिसकी जानकारी फिलहाल पुलिस नहीं दे रही है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें