फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में स्पीकर संधवां ने बैठक करके लिया धान खरीद का जायजा, आढ़तियों और शैलर मालिकों की सुनीं समस्याएं

धान और बासमती के सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मंगलवार को कोटकपूरा स्थित आढ़ती एसोसिएशन के कार्यालय में खरीद एजेंसियों के अधिकारियों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में उन्होंने आढ़तियों और शैलर मालिकों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि इस बार धान और बासमती की अच्छी पैदावार हुई है। किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारियों, आढ़तियों और शैलर मालिकों के साथ बैठक कर खरीद प्रबंधों की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान सामने आई समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसानों सहित किसी भी वर्ग को परेशानी न हो। स्पीकर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से राज्य की सभी मंडियों में धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके बावजूद जहां भी कोई कमी सामने आ रही है, उसे दूर करवाया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें