पंजाब पीसीएस मेन्स 2026 के परिणामों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने भगवंत मान सरकार को घेरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के एक-एक कमरे से 10-11 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसके अलावा लगातार रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के चयन और गैरहाजिर उम्मीदवारों के रोल नंबर परिणाम में शामिल होने पर भी सवाल उठाए। कलेर ने कहा कि 331 पदों के लिए तीन गुना उम्मीदवार बुलाने के नियम के बावजूद केवल 751 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।