फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के घर बैठक में पहुंचे कई बड़े नेता

Nivedita Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 PM IST

कांग्रेस ने पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसियों को चुनावी तैयारियों के लिए गठित की गईं कमेटियों की कमान सौंपी है। इसके बाद से पार्टी में बगावती सुर उठने लगे हैं। इनमें पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी भी शामिल हैं। चन्नी को कांग्रेस कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। चन्नी ने आज अपने मोरिंडा स्थित निवासस्थान पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। बैठक में भारत भूषण आशु समेत कई पूर्व विधायक पहुंच गए हैं। बैठक के लिए पहुंचे कांग्रेस नेता तरसेम सिंह डीसी ने कहा कि कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में सरकार नहीं बना सकती क्योंकि जनता उन्हें सपोर्ट नहीं करती। जनता चाहती थी कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदला जाए... जनता चरणजीत चन्नी को पंजाब के अगले सीएम के तौर पर देखना चाहती है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें