फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में शिअद (पुनर सुरजीत) ने अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को बनाया हलका इंचार्ज

Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 10:48 AM IST

शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत की ओर से टकसाली अकाली परिवार से संबंधित अमनइंद्र सिंह बन्नी बराड़ को फरीदकोट क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया है। अपनी नियुक्ति के बाद बन्नी बराड़ ने कहा पार्टी प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह खालसा समेत हाईकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि 106 साल पुराने पंथक अकाली दल को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से इस पार्टी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में यह पंथक पार्टी आने वाले समय में मजबूती के साथ उभरेगी और पंथक एकता भी स्थापित होगी। उन्होंने दावा किया कि नए और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं की बड़ी संख्या पार्टी के साथ जुड़ चुकी है। बन्नी बराड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ ज्ञानी हरप्रीत सिंह को लेकर उठ रहे सवालों के पीछे मुख्य उद्देश्य पंजाब के पंथक मुद्दों को उठाना है, न कि किसी गठबंधन का हिस्सा बनना। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंथक एकता मजबूत होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें