फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपड़ को 16.38 करोड़ रुपये की लागत से मिलेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने किया शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 09:49 PM IST

पंजाब सरकार की ओर से रोपड शहर को बड़ी सौगात देते हुए सरहिंद नहर पर स्थित पुराने पुल की जगह नए पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई गई। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज इस पुल का शुभारंभ किया। लगभग 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 111.24 मीटर लंबा हाई लेवल स्टील ब्रिज शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि लोगों को बेहतर और सुचारू बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सरहिंद नहर पर बना मौजूदा पुल वर्ष 1884-85 का है और यह रोपड बाजार तथा शहर के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। नए पुल के निर्माण से रोजाना यहां से गुजरने वाले लोगों को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए पुल के बनने से रोपड बाजार में आने वाले लोगों और व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इससे शहर की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ शहर का बुनियादी ढांचा भी और मजबूत होगा। इस अवसर पर विधायक एडवोकेट दिनेश चड्ढा ने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा कर सरकार ने रोपड को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि 16.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल रोपड के भविष्य के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि रोपड विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 पुल बनाए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें