फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के भोआ में करीब 5 किलोमीटर सड़क की मरम्मत का काम शुरू

विधानसभा हलका भोआ में सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत कैबिनेट मंत्री पंजाब लाल चंद कटारूचक द्वारा हलके के विभिन्न गांवों में चार सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करवाया गया। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 4.88 किलोमीटर है और इनके निर्माण कार्यों पर लगभग 1 करोड़ 23 लाख रुपए की लागत आएगी। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों और शहरों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हलका भोआ में लंबे समय से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। कहा कि कीड़ी सिहोड़ा रोड से कोठे नंगल को जाने वाली सड़क, जिसकी लंबाई 1.60 किलोमीटर है, की मरम्मत पर 46.31 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी तरह नरोट मेहरा से प्लाई फैक्ट्री वाली सड़क की 1.38 किलोमीटर लंबाई के लिए 37.57 लाख रुपए खर्च होंगे। गांव गतोरा से पंजोड़ को जाने वाली 0.50 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पर 7.18 लाख रुपए और पंजोड़ से आसा बानो गांव तक 1.40 किलोमीटर सड़क की मरम्मत पर 32.01 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने से संबंधित गांवों के निवासियों को आवाजाही की अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हलका भोआ के विकास के लिए अब तक करीब 422 करोड़ रुपए की राशि मुहैया करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें