रविवार सुबह मोगा में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। रविवार सुबह 11 बजे के बाद जिले में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं। बारिश का सबसे ज्यादा किसानों के लिए फायदा होगा क्योंकि बिजली की कमी के कारण खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा था। वहीं, आम जनता को गर्मी से राहत मिली।