फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह ने आप सरकार पर बोला हमला

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और गुरुओं-पीरों की यह पावन धरती 'जंगलराज' के दौर से गुजर रही है। परगट सिंह ने बताया कि पंजाब के लोगों के हक और इंसाफ की आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 4 नवंबर को संगरूर के गांव फग्गूवाला में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक 'इंसाफ रैली' को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। पंजाब कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और आम जनता से रैली में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील करते हुए परगट सिंह ने कहा कि यह महज एक राजनीतिक रैली नहीं, बल्कि पंजाब के अस्तित्व, स्वाभिमान और सुनहरे भविष्य को बचाने की निर्णायक लड़ाई है। राज्य के अधिकारों और लोगों को न्याय दिलाने के लिए सभी वर्ग फग्गूवाला पहुंचकर इस आवाज को ताकत दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें