फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा के आरा रोड की खस्ताहाल सड़क से लोग परेशान, नगर निगम से जल्द निर्माण करवाने की मांग

मोगा शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल आरा रोड लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण कई हादसे हो चुके हैं। इस सड़क पर कई निजी अस्पताल स्थित हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में मरीजों और उनके परिजनों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बावजूद सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि आरा रोड लंबे समय से खराब हालत में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं। इससे कई लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रात के समय सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।वहीं, समाजसेवी सोनू अरोड़ा ने बताया कि इस सड़क की मरम्मत करवाने की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले सड़क पर केवल पैचवर्क करवाकर काम छोड़ दिया गया था, लेकिन अब सड़क की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो गई है।सोनू अरोड़ा ने कहा कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और शहर की कई सड़कों की हालत खराब है। ऐसे में नगर निगम को आरा रोड की जल्द से जल्द मरम्मत करवानी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सड़क पर होने वाले हादसों का खतरा कम हो।स्थानीय निवासियों और समाजसेवी ने नगर निगम से मांग की है कि आरा रोड का जल्द निर्माण करवाकर लोगों को इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें