फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में पुलिस के शहीद जवानों को नमन, एसएसपी बैंस ने शहीद परिवारों को किया सम्मानित

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों की स्मृति में फरीदकोट पुलिस ने पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान डीसी राहुल चाबा सहित वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस कर्मचारियों और शहीदों के परिजनों ने शहीद स्मारक पर पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डीएसपी (डी) अवतार सिंह के नेतृत्व में शोक परेड आयोजित की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। एसपी जसप्रीत सिंह ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें