श्री गुरु दादू दयाल जी महाराज की असीम अनुकंपा से श्री दादू मुख्य पीठ नरैना धाम के वर्तमान पीठाधीश्वर आचार्य प्रवर जगत गुरु श्री श्री 1008 श्री ओम प्रकाश दास जी महाराज के पावन सानिध्य में प्राचीन डेरा स्वामी निहाल दास जी में रविवार को संत समागम एवं चादर दस्तूर का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। डेरे के गद्दीनशीन राजवैघ स्वामी श्रीनिवास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित यह समागम पूज्य सद्गुरुदेव ब्रह्मलीन श्रीमद् दादू पीठाधीश्वर आचार्य श्री गोपाल दास जी महाराज की तीसरी पुण्यतिथि एवं राजवैद्य स्वामी निहाल दास जी महाराज की 50वीं पुण्यतिथि को समर्पित रहा। इस दौरान संत महात्माओं की उपस्थिति में स्वामी श्रीनिवास जी ने डेरे की गद्दी अपने शिष्य बड़े बेटे मनदीप स्वामी को सौंपते की घोषणा की गई और मनदीप स्वामी को विधिवत रूप से डेरे का प्रमुख बनाते हुए उनका सम्मान किया गया।