मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा मानते हुए मोगा पुलिस की ओर से त्योहारों के मद्देनजर सराहनीय पहल की गई। मोगा के एसएसपी कैंप हाउस के बाहर शनिवार को लंगर लगाया गया, जिसमें शहरवासियों के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों और बच्चों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई। यह सेवा कार्य मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल के नेतृत्व में मोगा पुलिस की ओर से आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं लंगर की सेवा में योगदान देते हुए लोगों को भोजन वितरित किया। इस मौके पर मोगा पुलिस की ओर से संदेश दिया गया कि त्योहारों की खुशियां केवल अपने परिवार और अपनों तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करने से ही त्योहारों की खुशी जरूरतमंदों की मदद और मानवता की सेवा समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करती है। मोगा पुलिस की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी योगदान देना एक सकारात्मक संदेश है।