फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दोपहर दो बजे तेज बारिश, मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल भीगी

सीमावर्ती जिले फिरोजपुर में वीरवार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश हुई, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश से पहले तेज हवाएं चलीं और इसके बाद आसमान से बारिश होने लगी। अचानक हुई बारिश के कारण अनाज मंडियों में खुले में पड़ी धान की फसल भीग गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण आगे भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। किसानों को धान की फसल को बारिश से बचाने की चिंता सता रही है। मंडियों में खुले में रखी फसल को सुरक्षित रखना किसानों और आढ़तियों के लिए चुनौती बन गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें