फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में हेड टीचर से लूट, 12 हजार और मोबाइल छीना

शहर की आवा बस्ती में वीरवार तड़के मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने सरकारी स्कूल के हेड टीचर वरिंदर कुमार से मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया। आरोपी पर्स से 12 हजार रुपये निकालकर उसे मौके पर फेंककर फरार हो गए। वारदात 15 अक्टूबर की सुबह करीब 2:35 बजे हुई। घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीमार मां के लिए कार लेने निकले थे पुलिस को दी शिकायत में आवा बस्ती निवासी वरिंदर कुमार ने बताया कि वह खेता सिंह बस्ती स्थित सरकारी स्कूल में हेड टीचर हैं। 15 अक्टूबर की सुबह करीब ढाई बजे उनकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए वह दूसरी गली में खड़ी अपनी कार लेने जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास से गुजरे। कुछ दूरी आगे जाने के बाद वे वापस लौट आए। इनमें से दो युवक मोटरसाइकिल से उतरकर उनके पास पहुंचे और उन्हें घेर लिया। आरोपी उन्हें एक तरफ ले गए और मारपीट करने के बाद उनका मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया। पर्स से नकदी निकालकर फरार हुए आरोपी पीड़ित के अनुसार, एक आरोपी पर्स लेकर कुछ दूरी पर गया और उसमें रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी पर्स को मौके पर फेंककर अपने साथियों के साथ फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित घर लौटे और पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने पर थाना कोतवाली के अधीन सिविल अस्पताल पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर पीड़ित के बयान दर्ज किए और गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें