फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरजीत सिंह चावला केस में पूर्व SGPC सचिव सतबीर सिंह से 4 घंटे पूछताछ

अमरजीत सिंह चावला से संबंधित दर्ज FIR की जांच को आगे बढ़ाते हुए श्री आनंदपुर साहिब पुलिस द्वारा SGPC के पूर्व सचिव और मौजूदा OSD सतबीर सिंह से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक सतबीर सिंह से करीब चार घंटे तक पूछताछ चली। इस दौरान SGPC की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, श्रद्धालुओं की एंट्री, उनके ठहरने की अवधि और उन्हें उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी हासिल की गई। पुलिस जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि शिकायतकर्ता या पीड़ित किन परिस्थितियों में SGPC से संबंधित स्थान पर पहुंचे, वहां उनके ठहरने की क्या व्यवस्था थी और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। पुलिस द्वारा यह भी जांच की जा रही है कि FIR में दर्ज घटनाक्रम में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है या नहीं। इस मामले में SGPC से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक श्री केसगढ़ साहिब में तैनात कुछ स्थानीय कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। इसके अलावा शिकायतकर्ता के बयानों में सामने आए व्यक्तियों से भी मामले से संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें