फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवाड़ा में बिना अनुमति के आम का पेड़ काटने पर वन विभाग सख्त

कस्बे के नजदीकी गांव जडोर हार में स्थित एक खेत से बिना वन विभाग की अनुमति के हरा-भरा आम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग तलवाड़ा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विभाग द्वारा पेड़ काटने के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग तलवाड़ा के ब्लॉक अफसर रणजीत सिंह और वन गार्ड गुरप्रीत सिंह ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव जडोर हार में एक खेत से हरे-भरे आम के पेड़ को काटा जा रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें