फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर में हलवाई की दुकान पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी

फिरोजपुर शहर में फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने एक हलवाई की दुकान पर छापामारी कर बड़ी मात्रा में खोया और बतीसा बरामद किया है। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 850 किलो खोया और साढ़े 8 क्विंटल बतीसा पकड़ा। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह बतीसा मोगा, फाजिल्का और तरनतारन से सप्लाई होकर आ रहा था। विभाग को आशंका है कि बतीसा तैयार करने में कैमिकल का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इससे तबीयत खराब होने की संभावना रहती है। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें