पठनाकोट शहर के एमसी बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दुकानदार दुकान में मौजूद था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग के सामान और नए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।