कीरतपुर साहिब के वॉर्ड नंबर एक बंगाला बस्ती में एक कुत्ते को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद बाद में मारपीट और देर रात घर पर हमला करने के आरोपों तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं और पुलिस को शिकायत देने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक युवक ने दूसरे युवक के पास मौजूद कुत्ते को देखकर उसे कुत्ता बेचने के लिए कहा। कुत्ता बेचने से इनकार करने के बाद दोनों युवकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई में बदल गई।