फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था या अंधविश्वास? पठानकोट के मंदिर में नंदी महाराज को दूध पिलाने की होड़

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 22 Jul 2025 06:34 PM IST

पठानकोट के नरोट जैमल सिंह अधीन आते गांव कोलियां चटक में सावन मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिर में नंदी महाराज को दूध पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शिव मंदिर में नंदी को दूध पिलाने का मामला सुर्खियों में है। इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन, इस तरह का मामला सामने आने के बाद से लोगों का कौतुहल बढ़ता जा रहा है। मंदिर में नंदी की प्रतिमा को दूध पिलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सैकड़ों भक्त घरों से दूध लेकर नंदी महाराज को चम्मच से पिलाते हुए नजर आए। साथ ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और नंदी महाराज की जय-जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु लगातार पूजा-पाठ के लिए मंदिर में आ रहे हैं। इलाके के कुछ लोग इसे चमत्कार कह रहे थे तो कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास भी बताया है। बच्चों से लेकर बढ़े तक नंदी महाराज को दूध पिलाने में लग गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें