फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के साथ नशा पीड़ितों के इलाज और पुनर्वास पर पंजाब सरकार का जोर

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 03:12 PM IST

पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि पंजाब सरकार नशे के खिलाफ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशे से पीड़ित लोगों के इलाज, काउंसलिंग और पुनर्वास के माध्यम से उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मोगा में विधायक निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक बाघापुराना अमृतपाल सिंह सुखानंद, विधायक धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी ढोस, डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसएसपी सरताज सिंह चाहल तथा विलेज और वार्ड डिफेंस कमेटियों के सदस्यों के साथ ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सरकार ने तीन-स्तरीय रणनीति अपनाई है। इसमें नशे की सप्लाई रोकना, लोगों में जागरूकता पैदा करना और नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना शामिल है। मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे नशा तस्करों संबंधी जानकारी पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई ‘नशा मुक्ति ऐप’ और ‘सेफ पंजाब हेल्पलाइन 97791-00200’ पर साझा करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाती है। उन्होंने नशा विरोधी अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे से जुड़े मामलों की समयबद्ध जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की दृढ़ नीति और पुलिस की कार्रवाई से नशे की सप्लाई लाइन तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें