फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब चुनाव 2027: दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं अमृतपाल सिंह, धूरी समेत 4 सीटों पर मंथन

Sat, 26 Sep 2026 01:42 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दो सीटों से मैदान में उतर सकते हैं। उनकी पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे ने यह रणनीति लगभग तय कर ली है। अंतिम फैसला पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनप्रीत अयाली ने बताया कि अमृतपाल दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की धूरी विधानसभा सीट से भी उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, धूरी के अलावा खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल सीटों पर भी मंथन जारी है। अमृतपाल वर्तमान में खडूर साहिब से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव जेल में रहते हुए जीता था। पार्टी मालवा क्षेत्र को विशेष महत्व दे रही है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें मालवा में हैं। इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर पार्टी को अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने का अवसर मिलेगा। अकाली दल-वारिस पंजाब दे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरेगी और उसने अमृतपाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। जेल में होने के कारण चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं पर रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें