फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU Student Election Result 2026: ABVP के अंकित बिढान जीते अध्यक्ष पद का चुनाव, मिले 2879 वोट

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 31 Aug 2026 07:20 PM IST

पंजाब विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अंकित बिढान ने जीत हासिल की है। अंकित बिढान हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने जींद से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग से कानून की पढ़ाई की। वर्तमान में वे पंजाब यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल इंक्लूजन में रिसर्च स्कॉलर (पीएचडी) के रूप में अध्ययनरत हैं। अंकित बिढान को कुल 2879 वोट पड़े। जीत के बाद अंकित बिढान ने इसे सिर्फ अपनी जीत नहीं, बल्कि पूरे जेन-जी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आज की जीत ने साबित कर दिया है कि जेन-जी के दिल में एबीवीपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास है। अंकित बिढान ने कहा कि छात्रों ने उन पर भरोसा जताया है और अब उनकी प्राथमिकता छात्रों की समस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए काम करना होगी। उन्होंने अपनी जीत के लिए छात्रों और समर्थकों का धन्यवाद भी किया। वह साल 2021 से एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें