शिरोमणि अकाली दल को मज़बूत करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 43 में इंद्रजीत सिंह पंडोरी के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली में अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा विशेष रूप से शामिल हुए। रैली के दौरान क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला और हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर अकाली दल की नीतियों पर विश्वास जताया। रैली का माहौल उस समय और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया जब शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को ज़मानत मिलने की खबर सामने आई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मजीठिया की रिहाई से पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।