फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कई आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वीरवार सुबह थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आने वाले हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कोट खालसा के इंद्रापुरी इलाके पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। एडीसीपी सिटी-1 योगेश्वर सिंह गुराया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थ बरामद किए और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी की सप्लाई चेन तोड़ना और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल और वांछित व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व बिना पहचान वाले वाहनों की तलाशी लेकर उनके दस्तावेजों और मालिकाना हक की पड़ताल की। यह अभियान एडीसीपी योगेश्वर सिंह गुराया की निगरानी में एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह, थाना इस्लामाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह, कमांडो फोर्स और एआरपी टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें