अमृतसर के झंडेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़ में एएसआई जसवंत सिंह पर जानलेवा हमला करने का मुख्य आरोपी करणबीर सिंह उर्फ नंदी मारा गया। पुलिस के अनुसार, करणबीर 19 सितंबर को हथियारों की बरामदगी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।