फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पंथ की चढ़दी कला के लिए सिख कौम का एक झंडे के नीचे एकजुट होना जरूरी : जगदीश सिंह झींडा

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पंथ की चढ़दी कला और सिख कौम को एकजुट करने के उद्देश्य से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज से मुलाकात की। इस दौरान लाडवा हलके के सदस्य सुखविंदर सिंह मुसाणा, हलका पेवा के सदस्य इंद्रजीत सिंह और फतेहाबाद के सदस्य हरमनप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। झींडा ने बताया कि पंथक मामलों को लेकर लद्दाख के डिवीजनल कमिश्नर और राज्यपाल के नाम मांगपत्र दिया गया है। कश्मीर के राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा गया है। इसी कड़ी में श्री अमृतसर साहिब में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मुलाकात कर पंथ को एकजुट करने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सिख पंथ की चढ़दी कला के लिए कौम का एकजुट होना जरूरी है। आज अलग-अलग अकाली दल बन चुके हैं, इसलिए 1925 के अकाली दल की भावना को ध्यान में रखते हुए पंथ को एक झंडे और एक निशान के नीचे एकत्रित करने के प्रयास होने चाहिए। झींडा ने 1925 के सिख गुरुद्वारा एक्ट का हवाला देते हुए मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हजूर साहिब, पटना साहिब, नागालैंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों में ऐतिहासिक गुरुधाम हैं। उनके अनुसार ऐसे कानून के बाद नेशनल सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (NSGPC) का गठन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों को भी ज्ञापन दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें