फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे से बदलेगी पंजाब की तस्वीर:

भाजपा नेता और पूर्व सांसद श्वेत मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओर से पंजाब में किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब को करीब 4.17 लाख करोड़ रुपये के विकास प्रोजेक्ट दिए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश के बुनियादी ढांचे और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे पंजाब के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। करीब 670 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ेगा। इसके बनने से दिल्ली से अमृतसर की यात्रा में करीब तीन घंटे की बचत होगी, जबकि अमृतसर से कटड़ा का सफर लगभग आठ घंटे में पूरा किया जा सकेगा। भाजपा नेता के अनुसार, एक्सप्रेसवे का करीब 80 प्रतिशत काम 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और मार्च 2027 तक परियोजना के पूरी तरह तैयार होने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इससे मालवा और दोआबा क्षेत्रों के साथ-साथ कृषि, उद्योग, पर्यटन और सीमावर्ती इलाकों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब और माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें