फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने फूंका रवनीत बिट्टू का पुतला

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:23 PM IST

अमृतसर के हॉलगेट के बाहर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कांग्रेस की पूर्व जिला प्रधान जतिंदर सोनिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने बिट्टू का पुतला फूंकते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। मीडिया से बातचीत करते हुए जतिंदर सोनिया ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने किसी भी सिख समुदाय के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की, बल्कि केवल रवनीत सिंह बिट्टू को ही गद्दार कहा था। सोनिया ने आरोप लगाया कि बिट्टू ने कांग्रेस पार्टी से गद्दारी की है, इसी कारण राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सिखों के नाम पर राजनीति कर रही है और इस मुद्दे को तूल देकर समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में बिट्टू के अमृतसर दौरे के दौरान भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें