फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट से सियासी हलचल, सांसद गुरजीत सिंह औजला का तीखा हमला

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 02:04 PM IST

नवजोत कौर सिद्धू के ट्वीट को लेकर पंजाब की राजनीति में सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू परिवार पर तीखा हमला बोला। औजला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सिद्धू परिवार को हर मंच और जिम्मेदारी दी, इसके बावजूद पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाना कोई छोटी बात नहीं थी। औजला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विदेशी डीलों के जरिए देश के व्यापार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसका असर युवाओं पर पड़ रहा है। किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गलत कृषि कानूनों के कारण 700 से अधिक किसान शहीद हुए, लेकिन सरकार आज भी जिम्मेदारी लेने से बच रही है। औजला ने साफ कहा कि अगर किसी को मुख्यमंत्री बनने की इच्छा है तो वह अपनी अलग पार्टी बनाए और टिकटें बांटे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें