फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: मोदी सरकार का बजट ‘विकसित भारत’ की स्पष्ट तस्वीर- तरुण चुग

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Feb 2026 05:13 PM IST

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने इसे “विकसित भारत” की स्पष्ट रूपरेखा बताया। अमृतसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश यह बजट किसान, महिला, युवा, उद्योग और व्यापार सहित समाज के हर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तरुण चुग ने कहा कि कृषि क्षेत्र में फसल भंडारण, प्रोसेसिंग और किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे पंजाब जैसे कृषि प्रधान राज्यों को सीधा लाभ मिलेगा। महिला स्वयं सहायता समूहों, युवाओं के रोजगार, उद्योग, सड़क, रेल और स्वास्थ्य ढांचे के लिए की गई घोषणाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने नवजोत कौर सिद्धू के बयानों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि उनके कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें