फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में तीसरे विश्व पंजाबी भवन का भव्य उद्घाटन

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 10:45 AM IST

अमृतसर में पंजाबी मातृभाषा के संरक्षण और प्रचार के उद्देश्य से तीसरे ‘विश्व पंजाबी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पंजाबी सभा के चेयरमैन डॉ. दलबीर सिंह काथूरिया के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिसमें साहित्य, संगीत और सिनेमा जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। प्रसिद्ध सूफी गायक पूर्ण शाह वडाली ने कहा कि मातृभाषा को जीवित रखने के लिए ऐसे प्रयास ऐतिहासिक महत्व रखते हैं। वहीं पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने उन स्कूलों और संस्थानों पर कड़ा प्रहार किया जो बच्चों को पंजाबी बोलने से रोकते हैं। उन्होंने कहा कि मातृभाषा का अपमान करने वालों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और चुप रहना भी अपराध है। डॉ. काथूरिया ने बताया कि कनाडा और लाहौर के बाद अमृतसर में खुला यह तीसरा विश्व पंजाबी भवन है। यहां साहित्यिक गोष्ठियां, कवि दरबार निःशुल्क आयोजित होंगे तथा बाहर से आने वाले साहित्यकारों के लिए ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें