पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार ने अभियान चलाया हुआ है। नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके घरों व मकानों को तोड़ा जा रहा है और संपत्तियों को जब्त किया जा रहा है। इसी सिलसिले में अमृतसर में पुलिस की निगरानी में एक नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर मकान को ढहा दिया गया।