फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में अकाली नेता की गोली मारकर हत्या

तरनतारन के थाना झबाल क्षेत्र के अंतर्गत अड्डा गग्गो बुहा में बीती रात मौजूदा सरपंच के पति और अकाली नेता नवप्रीत सिंह नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक गांव की मौजूदा सरपंच बीबी कुलविंदर कौर के पति थे। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। नवी की अड्डा गग्गो बुहा में सुनार की दुकान चलाने वाले सोनू कंडा के साथ पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इसी रंजिश के चलते बीती रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान सोनू कंडा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर नवप्रीत सिंह नवी पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें