फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखी पंजाबी संस्कृति की झलक

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाबी संस्कृति और पर्यटन की भावना को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लिटिल लायंस पंजाबी भांगड़ा अकादमी के कलाकारों ने ऊर्जावान भांगड़ा प्रस्तुति देकर यात्रियों और उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य और परंपराओं को प्रदर्शित किया गया। भांगड़ा की जीवंत प्रस्तुति ने एयरपोर्ट के माहौल को उत्सवमय बना दिया। आयोजन का उद्देश्य पर्यटन के साथ स्थानीय संस्कृति को जोड़ते हुए पंजाब की कला और विरासत को देश-विदेश से आने वाले यात्रियों तक पहुंचाना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें