अयोध्या में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर एक विशेष ध्वज फहराएंगे। यह ध्वज ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुण माईवुड्स सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर ललित मिश्र ने तैयार किया है। उन्होंने बताया कि मेवाड़ की रामायण के चित्रों से उनकी खोज को गति मिली।