फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: टीकमगढ़ में बिजली बिल बकायेदारों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मोटरसाइकिलें जब्त; गांव-गांव पहुंचा विभाग

Tue, 15 Sep 2026 08:13 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

टीकमगढ़ जिले में बिजली बिल की बकाया राशि वसूलने के लिए विद्युत विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्य अभियंता येमड़े के निर्देशन में अधीक्षण अभियंता अजमेर सिंह और कार्यपालन अभियंता एसके सोनी के नेतृत्व में टीकमगढ़ वृत्त के अभियंताओं की टीम ने आरईएस विद्युत विभाग क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अब तक 10 बकायेदार उपभोक्ताओं की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। क्षेत्र में करीब 15 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल की जानी है। इसके लिए 1200 से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। सहायक अभियंता शुभम त्यागी ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई से पहले नियमानुसार बकायेदार उपभोक्ताओं को फॉर्म-वी और फॉर्म-सी के माध्यम से नोटिस जारी किए गए थे। इसके जरिए उपभोक्ताओं को समय रहते बिजली बिल जमा करने का अवसर दिया गया। इसके बावजूद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ संबंधित थाने को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पढ़ें: ओवैसी का UCC पर बड़ा बयान, बोले- एक धर्म के कानून दूसरे पर थोपना गलत; BJP सहयोगियों से विरोध की अपील वसूली अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सहायक अभियंता शुभम त्यागी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय लाइनमैन टीम गठित की गई है। यह टीम गांव-गांव जाकर बकायेदार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की जानकारी दे रही है और विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से भी अवगत करा रही है। अब तक की कार्रवाई में ग्राम अनंतपुरा निवासी हरपा पुत्र परम गड़रिया की मोटरसाइकिल 17,716 रुपये के बकाये पर, ग्राम नयाखेरा निवासी नारायण पिता छट्टू अहिरवार की मोटरसाइकिल 28,111 रुपये के बकाये पर और ग्राम मौघाट निवासी नंदलाल पिता गोविंद दास राय की मोटरसाइकिल 25,149 रुपये के बकाये पर जब्त की गई है। मुख्य अभियंता येमड़े ने बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिजली बिल का भुगतान करें, ताकि कुर्की जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली अभियान आगे भी जारी रहेगा। भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें