भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। बुधवार को हुए चुनाव में वे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। उनके निर्वाचन पर सदन के सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई दिग्गज नेताओं ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनने की बधाई दी।