फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना: 25 दिन काम, हाजिरी सिर्फ 16 दिन की; पूरी हाजिरी के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया सुपरवाइजर

Sun, 18 Oct 2026 09:52 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना नगर निगम के सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी को लोकायुक्त रीवा की टीम ने दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोप है कि सुपरवाइजर ने सफाईकर्मी की हाजिरी पूरी दर्ज करने के एवज मे रिश्वत की मांग की थी।

25 दिन काम किया था लेकिन हाजिरी में सिर्फ 16 दिन की थी
जानकारी के मुताबिक नगर पालिका निगम के वार्ड नंबर 39 निवासी सफाई कर्मचारी राजकिशोर समुद्रे ने सितंबर में 25 दिन काम किया था, लेकिन रजिस्टर में उनकी हाजिरी सिर्फ 16 दिन दर्ज थी। जब उन्होंने इस मामले में सुपरवाइजर बालकृष्ण आदिवासी से बात की तो बालकृष्ण द्वारा हाजिरी पूरी करने के एवज में 3000 रुपये की रिश्वत की मांग की गईं।

ये भी पढ़ें- एमपी: ग्वालियर ट्रक हादसे के बाद ट्रामा सेंटर पहुंचे सिंधिया, बोले- पहले 24 घंटे घायलों को बचाना प्राथमिकता

रंंगे हाथ पकड़ा गया सुपरवाइजर
लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदोरिया ने बताया सफाईकर्मी राजकिशोर ने मामले की शिकायत लोकायुक्त रीवा में की थी कि आरोपी सुपरवाइजर 3000  रुपये रिश्वत की मांग किया है, लोकायुक्त की टीम ने सत्यापन कराया जिसमें सामने आया कि आरोपी ₹1000 की रिश्वत पूर्व में प्राप्त कर चुका है, लोकायुक्त ने जाल बिछाया और रविवार को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद निगम कार्यालय में चर्चा का बाजार गर्म है। 

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें