फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में वारदात: दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्कूटी सवार युवती पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2026 09:39 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

मध्यप्रदेश के सतना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्ट्रेट गेट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक स्कूटी सवार युवती पर एक युवक ने अचानक चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर मुख्य हमलावर आरोपी सागर जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।

बाइक सवार को पीछे से आरोपी ने किया हमला
घायल युवती ने बताया कि वह अपनी स्कूटी से कहीं जा रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से आकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- सात शहरों की 351 बसों को गडकरी-सीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी; 21 साल बाद सुगम परिवहन सेवा का आगाज

पुलिस की सक्रियता से आरोपी पकड़ा गया
स्कूटी सवार युवती को पीछे से चाकू मार कर भाग रहे आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस की सक्रियता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। घायल युवती ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि स्कूटी से जब वह जा रही थी तभी उस पर चाकू से हमला हुआ, उसने फ़ौरन सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा को फोन किया। इसके बाद कुछ घंटे में आरोपी गिरफ्तार हो गया। वहीं इस पूरे मामले में टीआई हेमंत शर्मा ने बताया पुलिस इस पूरे मामले में कई पहलुओ की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें