फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने बिछाई फसलें, रहली में किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Tue, 22 Sep 2026 12:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के रहली विकासखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। लगातार हो रही अतिवृष्टि से पहले ही फसलें प्रभावित थीं, लेकिन शनिवार और रविवार को हुई भीषण बारिश ने बची-खुची उम्मीदों पर भी पूरी तरह पानी फेर दिया।

खेतों में खड़ी-खड़ी सड़ जाने के कारण उड़द की फसल पहले ही पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। सोयाबीन की फसल पहले से ही अफलन की समस्या से जूझ रही थी। बर्बाद हुई फसलों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। तहसीलदार राजेश पांडेय अमले के साथ खेतों में पहुंचकर फसलों का जायजा ले रहे हैं। शनिवार और रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने रहली क्षेत्र के किसानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों को मक्का की फसल से सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते मक्का के पौधे खेतों में आड़े-तिरछे बिछ गए हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है। लागत और रात-दिन की मेहनत डूबने के बाद अन्नदाता बेहद निराश और चिंतित हैं।

ये भी पढ़ें- सागर: तीन नेत्रदान से चार बुजुर्गों की लौटी आंखों की रोशनी, बीएमसी में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण

किसानों के द्वारा फसल बीमा राशि दिलाने, बर्बाद फसलों के मुआवजे का उचित निर्धारण करने एवं आपदा सहायता राशि का त्वरित वितरण करने की मांग की जा रही है। खराब हुई फसलों को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। तहसीलदार राजेश पांडेय अमले के साथ खेतों में पहुंचकर लगातार सर्वे कर रहे हैं।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें