फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: हरदा में स्कूल बस में लगी आग, पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा मामला; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Thu, 10 Sep 2026 04:25 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

हरदा जिले के करताना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की बस में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना करताना स्थित वेयर हाउस परिसर की बताई जा रही है, जहां बालाजी पब्लिक स्कूल की बस खड़ी थी। अचानक बस में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुराने विवाद से जुड़ रहा मामला
स्कूल बस में आग लगने की घटना को हाल ही में बालाजी पब्लिक स्कूल से जुड़े विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले स्कूल में कक्षा पहली की एक छात्रा के साथ कथित मारपीट के आरोप लगाए गए थे। छात्रा के परिजनों ने स्कूल की शिक्षिका और प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। वहीं, स्कूल प्रबंधन की ओर से भी छात्रा के पिता के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। इसी विवाद के बीच अब स्कूल की बस में आग लगने की घटना सामने आई है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के पिता पर बस में आग लगाने का आरोप लगाया है। हालांकि, आग वास्तव में किस कारण और किन परिस्थितियों में लगी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

पढ़ें: जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन, 4 गांवों में ताबड़तोड़ दबिश, 14 लाख की अवैध शराब जब्त

हादसा या जानबूझकर लगाई गई आग?
घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी की जांच कर सकती है। इसके अलावा पुलिस अन्य साक्ष्यों के आधार पर आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। बस में आग दुर्घटनावश लगी या फिर इसे जानबूझकर आग के हवाले किया गया, यह जांच का विषय है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें