फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार: धरमपुरी कन्या छात्रावास में हंगामा, अधीक्षिका से मारपीट; बीच-बचाव करने आई छात्राओं पर फेंके पत्थर

Sun, 01 Nov 2026 05:44 PM IST
धार ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार

धरमपुरी स्थित आदिम जाति जूनियर कन्या छात्रावास में रविवार को हंगामे और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला बाल विकास प्रभारी राजकुमारी ठाकुर और उनके पति सचिन कर्मा ने छात्रावास में घुसकर अधीक्षिका कला चौहान के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई और उन पर पत्थर फेंके गए। अधीक्षिका की शिकायत पर धरमपुरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रंगोली बना रही थीं छात्राएं, तभी पहुंचे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर अधीक्षिका कला चौहान छात्रावास की बालिकाओं के साथ रंगोली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान राजकुमारी ठाकुर अपने पति सचिन कर्मा के साथ वहां पहुंचीं। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते दोनों ने अधीक्षिका के बाल पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बचाने आई छात्राओं के साथ भी मारपीट की गई। छात्रावास में कार्यरत दो महिलाओं ने बीच-बचाव कर आरोपियों को बाहर जाने के लिए कहा तो उन्होंने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान पत्थर छात्राओं को भी लगे।

पढ़ें: नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल   जातिगत टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
अधीक्षिका ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि जाते समय दोनों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि तुम्हें यहां से भगाकर रहूंगी और अकेले मिलने पर जान से मार दूंगी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया। अधीक्षिका बोलीं- अचानक पकड़ा गला
अधीक्षिका कला चौहान ने बताया कि स्थापना दिवस पर छात्रावास परिसर में छात्राएं अलग-अलग कमरों और परिसर में रंगोली बना रही थीं। इसी दौरान राजकुमारी ठाकुर वहां आईं और अचानक उनका गला पकड़ लिया। छात्राओं ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत, वीडियो और संबंधित पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें