फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: श्रद्धा दुबे, रश्मि और दानिश को लेकर लखनऊ पहुंची एसटीएफ, हजरतगंज कोतवाली में दर्ज होंगे बयान

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में नागपुर से गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एसटीएफ लखनऊ पहुंच गई है। उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को भी लखनऊ लाया गया है। तीनों को हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया, जहां श्रद्धा समेत आरोपियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक, मेडिकल जांच के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपियों के कोतवाली पहुंचने के मद्देनजर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस तीनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें